• June 9, 2026 3:29 am

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने पंचकूला यूनिट में 55 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 1 जून तक करें आवेदन

Share More

18 अप्रैल2022 | भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक व्यावसायिक इलेक्ट्रॉनिक्स व नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने पंचकूला यूनिट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, ट्रेनी इंजीनियर 38 पदों और प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर के 17 पदों के लिए के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती तीन वर्ष के लिए होगी जिसे एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए भर्ती दो वर्ष के लिए होगी और इसे एक अतिरिक्त वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 17 मई 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 1 जून 2022

योग्यता

  • ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक किया होना चाहिए।
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एचआर में एमबीए / एमएसडब्ल्यू / पीजीएचआरएम पास होना चाहिए।
  • ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए एक वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर/ऑफिसर पदों के लिए दो वर्ष का सम्बन्धित कार्य का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 मई 2022 को अधिकतम 28 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर के लिए 32 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर पदों के लिए 472 रुपये और ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए 177 रुपये का शुल्क भरना होगा। शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से भरे जा सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

बीईएल द्वारा पंचकूला यूनिट के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, bel-india.in पर करिअर सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होंगी।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *