• June 7, 2026 11:19 pm

Bhopal News: आरोपितों से EOW कार्यालयों में ही होगी पूछताछ, नए भवनों में बनेंगे लॉकअप

ByPrompt Times

Jun 18, 2024
Share More

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) आरोपितों से पूछताछ अपने ही भवनों में करेगा। अब नए बनने वाले सभी भवनों में इसके लिए लाकअप की व्यवस्था भी की जाएगी। पहले से बने भवनों में भी लाकअप के लिए जगह देखी जा रही है। अभी आरोपितों को जिला पुलिस बल के थानों में रखा जाता है।अलग-अलग पाली में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगानी होगी। इसके अतिरिक्त खान-पान की व्यवस्था भी करनी होगी। ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा ने कहा कि नए भवनों की आरोपितों को रिमांड पर रखने की व्यवस्था रहेगी। आवश्यकता होने पर उन्हें पूछताछ के लिए यहां रखा जा सकेगा। ईओडब्ल्यू के अतिरिक्तस्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है।

SOURCE NAYI DUNIYA


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *