• June 5, 2026 10:34 pm

दिल्ली BJP में बड़ा फेरबदल, राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष; विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त

ByPrompt Times

Jul 8, 2024
Share More

दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी। बता दें इससे पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान दी गई थी।

दिल्ली BJP में बड़ा फेरबदल, राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष; विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त                                       राजकुमार भाटिया बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, विष्णु मित्तल महामंत्री नियुक्त।

 

दिल्ली भाजपा के संगठन में बड़ा फरेबदल किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजकुमार भाटिया को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष और विष्णु मित्तल को महामंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी किया और तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्तियां लागू कर दी।

विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में बीजेपी

बता दें, मिशन विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अधिकारी एक्टिव मोड में है। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा न देने और जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था।

SOURCE – JAGRAN

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *