• June 8, 2026 2:33 am

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर दीपक बॉक्सर मैक्सिको से गिरफ्तार

Share More

05 अप्रैल 2023 |  गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने FBI की मदद से लॉरेंस बिश्रोई गैंग से जुड़े दीपक को मैक्सिको के पास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने पहली बार देश के बाहर जाकर गैंगस्टर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्रोई ने दीपक को देश से फरार होने में मदद की थी।

भारत लाने की तैयारी

दीपक बॉक्सर को एक-दो दिन में भारत लाया जा सकता है। गैंगस्टर सिविल लाइंस इलाके में हुई बिल्डर की हत्या के बाद फरार था। पुलिस को बिल्डर अमित गुप्ता के मर्डर के मामले में दीपक बॉक्सर की तलाश थी।

जनवरी में मैक्सिको भाग गया था

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर का शीर्ष गैंगस्टर दीपक जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गिरोह की कमान संभाल रहा था। दीपक बॉक्सर ने मुरादाबाद से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर इस साल जनवरी में कोलकाता से मैक्सिको भाग गया था।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *