• May 7, 2024 2:11 am

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, संगठन और मंत्रियों की टीम में बड़े फेरबदल की संभावना

03  जनवरी 2023 |  भारतीय जनता पार्टी का अगला मिशन 2024 लोकसभा चुनाव है और इसके लिए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। मिशन 2024 के लिए सत्ताधारी पार्टी में राजनीतिक बैठकों और रणनीतियों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कोई भी गलती करने के मूड में नहीं है, ऐसी खबरें हैं कि पार्टी में सरकार से संगठन तक कई बड़े बदलाव होने की तैयारी चल रही है। हालांकि, मिशन 2024 से पहले बीजेपी को इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है, अगर बीजेपी यहां अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहती है तो निश्चित तौर पर यह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काफी फायदेमंद होगा।

मंत्रियों की टीम में बड़ा फेरबदल
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों की टीम में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इनमें संगठन औऱ मंत्री परिषद में जातीय समीकरण संभालने, प्रदर्शन नहीं करने वालों का बाहर का रास्ता दिखाना और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गुट के नेताओं को जोड़ना शामिल है। खबरों की मानें तो पीएम मोदी सरकार के मोर्च पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने खुद अपने सभी मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

सरकार और संगठन स्तर पर बदलाव
एक रिपोर्ट के मुताबकि, एक नेता ने कहा कि, ‘केंद्र की तरफ से की गई पहल को लागू करने औऱ लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के मामले में मंत्रालय या विभाग के प्रदर्शन के आधार पर आकलन किया गया है।’ उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन स्तर पर बदलाव में जातीय समीकरण एक बड़ा फैक्टर होगा। इसके अलावा गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा।

‘विस्तारकों’ की फोज तैयार
बीजेपी ने संगठन स्तर पर ‘विस्तारकों’ की फोज तैयार कर ली है जोकि 160 संसदीय क्षेत्रों में जाएगी, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा और उसे वापसी की उम्मीद है। साथ ही इनमें उन 9 राज्यों की संसदीय सीटें भी होंगी, जो 2024 से पहले चुनाव के दौर से गुजरेंगे। भाजपा ने पहले 140 मुश्किल सीटों की सूचि बनाई थी, लेकिन हाल ही में इस लिस्ट में 20 और नाम शामिल किए गए हैं।

‘लोकसभा चुनाव 2024’ की अमित शाह संभालेंगे कमान!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पार्टी के ‘‘लोकसभा प्रवास” कार्यक्रम के तहत इस महीने 11 राज्यों की यात्रा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूती देना है। अमित शाह त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरिय़ाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक समेत 11 राज्यों का दौरा करने वाले हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार के रूप में उभरे शाह 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विस्तार के केंद्र में रहे हैं। पार्टी ने पहले 160 सीट की पहचान की थी, जिनमें से अधिकांश 2019 के चुनाव में वह हार गई थीं। पार्टी का मानना है कि वह अपने संगठन और सामाजिक आधार को मजबूत करके इन सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *