• June 8, 2026 1:19 am

दिल्ली लौटने से पहले डॉ. रमन से मिलने पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन पर हुई बात, सियासी चर्चाएं भी शुरू

Share More

13  सितंबर 2022 | छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मौलश्री विहार स्थित निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े देश एवं प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रणा हुई। छत्तीसगढ़ भाजपा में हो रहे बदलाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी नड्डा और रमन के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात से सियासी चर्चा चोरों पर है।

बता दें कि जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और आरएसएस के समन्वय बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। 3 दिनों तक वे रायपुर में रहे। जेपी नड्डा ने रोड-शो करके माहौल बनाया। नड्डा के दौरे के दौरान प्रदेश स्तर के नेताओं का रायपुर में जमावड़ा रहा। नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज भी कर दिया। नड्डा ने चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि राजनीति सेवा का विषय है। भाजपा का लक्ष्य सेवा है।

मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे 
रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नड्डा ने कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताते हुए हमला बोला था। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश पर हमला करते हुए कहा था कि वह भाई-बहन की पार्टी चला रहे हैं। दिल्ली लौटने से पहले नड्डा के डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचने को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चाएं हैं। प्रदेश भाजपा में हो रहे बदलाव के बाद सियासी घटनाक्रम भी तेजी से बदल रहे हैं। इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Source:-“हिंदुस्तान”         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *