• June 4, 2026 8:14 pm

गोशामहल सीट पर BJP के राजा सिंह का राज, क्या BRS रोक पाएगी जीत

Share More

अक्टूबर 31 2023 ! तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर भारत राष्ट्र समिति को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है. यहां पर 30 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. तेलंगाना में भी कई सीट अलग-अलग वजहों से लगातार चर्चा में रही है. इसी में एक सीट है गोशामहल विधानसभा सीट. गोशामहल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के चर्चित नेता टी राजा सिंह को जीत मिली थी. राजा सिंह तेलंगाना में पार्टी के लिए सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्हें एक बार फिर गोशामहल से टिकट दिया गया है. टिकट देने से पहले पार्टी ने पहले उनका निलंबन रद्द किया. हालांकि अभी भारत राष्ट्र समिति ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

बीजेपी ने तेलंगाना में अपनी पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे टी राजा सिंह पर खासा भरोसा जताया है. पिछले साल अगस्त में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी के लिए पार्टी की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया था. लेकिन 14 महीने बाद बीजेपी ने उनका निलंबन रद्द कर दिया और गोशामहल विधानसभा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है. राजा सिंह यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं. राजा सिंह की पहचान एक हिंदूवादी नेता के रूप में हैं. राजा सिंह 10 साल पहले तेलुगू देशम पार्टी (TDP) छोड़कर बीजेपी में आए थे.

2018 के चुनाव में गोशामहल विधानसभा सीट के चुनावी परिणाम को देखें तो यहां पर 25 उम्मीदवार मैदान में थे. जिसमें टी राजा सिंह का बीआरएस के प्रेम सिंह राठौड़ और कांग्रेस मुकेश गौड़ से कड़ा मुकाबला रहा. राजा सिंह को 61,854 वोट मिले तो प्रेम सिंह राठौड़ के खाते में 44,120 वोट आए.

जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश गौड़ को 26,322 वोट मिले थे. राजा सिंह ने यह चुनाव 17,734 (13.0%) मतों के अंतर से जीत लिया था. तब के चुनाव में गोशामहल विधानसभा सीट पर कुल 2,79,665 वोटर्स थे. जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,49,693 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,29,925 थी. इसमें से कुल 1,36,202 वोटर्स ने वोट डाले.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *