11 अप्रैल 2022 | धमाके के वक्त कंपनी में रिएक्टर के पास 6 लोग काम कर रहे थे. धमाके के कारण लगी आग में झुलसकर सभी 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) में धमाका (Blast) हो गया है. ये धमाका एक ऑर्गेनिक कंपनी (Organic Company) में हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच पुलिस (Police) ने शुरू कर दी है.
दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
बता दें कि ऑर्गेनिक कंपनी में हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. धमाके के कारण 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. जान लें कि भरूच की ऑर्गेनिक कंपनी में धमाके की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
Source;-“ZEE न्यूज़ हिंदी”
