• June 5, 2026 3:31 am

BREAKING : लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग कल करेगा ऐलान …

Share More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आखिरकार तारीखों की घोषणा होने की घड़ी आ गई है. चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है, इसमें चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि अबकी बार चुनाव 6 से 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे.

आज से पांच साल पहले वर्ष 2019 की बात करें तो 11 मार्च को चुनाव की घोषणा की गई थी. 7 चरणों में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक मतदान हुआ था, जिसके बाद 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा की गई थी. उसके पांच साल पहले वर्ष 2014 में 5 मार्च को चुनाव तारीख का एलान किया गया था. 9 चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई तक मतदान हुआ था, जिसके बाद 16 मई को मतगणना हुई थी.

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *