• June 7, 2026 7:09 am

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने बहुधर्मी राज्याभिषेक पर दिया को विशेष संदेश, बताया‘राष्ट्रीय गौरव का क्षण’

Share More

6 मई 2023 ! ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के उत्सव में एक विशेष संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने एक हजार साल से अधिक पुराने धार्मिक समारोह में सभी धर्मों द्वारा निभाई जाने वाली केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला है। भारतीय मूल के नेता और 10 डाउनिंग स्ट्रीट के पहले हिंदू पदाधिकारी शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर हालिया परंपरा को ध्यान में रखते हुए कुलुस्सियों की बाइबिल पुस्तक से पढ़ेंगे।

ब्रिटेन के झंडे को उच्च श्रेणी की ‘रॉयल एयर फोर्स’ (आरएएफ) के जवानों द्वारा एब्बे में ले जाने के दौरान सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी ध्वजवाहकों के एक जुलूस की अगुवाई करेंगे। अक्षता मूर्ति, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। सुनक ने ऐतिहासिक घटना की पूर्व संध्या पर एक बयान में कहा, “एब्बे में जहां लगभग एक हजार वर्षों से राजाओं की ताजपोशी होती रही है, हर धर्म के प्रतिनिधि पहली बार केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने कहा, “महाराज चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का राज्याभिषेक असाधारण राष्ट्रीय गौरव का क्षण होगा।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *