• June 9, 2026 7:50 am

BSF, रेलवे, बैंक, SSC, LIC में सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Share More

14 अगस्त 2022 | नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान समेत देशभर में 20,000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स सितंबर तक अप्लाई कर सकेंगे।

इनमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में 1312, LIC में 80, रेलवे में 102, हाईकोर्ट में 759, सेंट्रल बैंक में 45, SSC में 189, पेप्सिको इंडिया में 18,533 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

BSF में जाने का सपना देख रहे युवाओं के हेड कॉन्स्टेबल बनने का शानदार मौका आया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 1312 पदों के लिए भर्ती निकली है। ऐसे कैंडिडेट जो 10वीं-12वीं और आईटीआई कर चुके हैं।

वह बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर 19 सितंबर तक अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट के सिलेक्शन रिटन टेस्ट फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
जरूरी योग्यता :

  • रेडियो ऑपरेटर (RO) के लिए 10वीं/12वीं
  • रेडियो मैकेनिक (RM) के लिए 10वीं/12वीं/आईटीआई

आयु सीमा

  • जनरल कैंडिडेट के लिए 18 से 25 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट के लिए नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी

बीएसएफ के 1312 पदों पर सिलेक्ट हो जाने के बाद कैंडिडेट को सातवें वेतनमान 25500-81100 रुपए लेवल-4 के आधार पर सैलरी मिलेगी। इसके तहत इनहैंड सैलरी 45,800 रुपए मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • फीजिकल टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफीकेशन

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाउसिंग शाखा में असिस्टैंट और असिस्टैंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकली हैं।

जिसके लिए 21 से 40 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स LIC की वेबसाइट lichousing.com पर जाकर 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उम्र
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सहायक प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि सहायक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 28 साल होनी चाहिए।

सैलरी
सहायक के पद पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को 33 हजार 960 रुपए जबकि सहायक प्रबंधक के पद पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को 80 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
80 पदों पर निकली भर्ती प्रकिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

ऐसे होगा सिलेक्शन
80 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का समय 120 मिनट की होगी। जिसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे। जो सम्भवता सितम्बर लास्ट या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित होगी।

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने जेई, तकनीशियन समेत अलग-अलग कैटेगरी के 102 पदों पर भर्ती निकली है।

जिसके लिए 42 साल तक की उम्र के 12वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा निकली गई वैकेंसी में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स

  • जेई – 52 पद
  • तकनीशियन – 35 पद
  • अन्य कैटेगरी के लिए – 15 पद

सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर केंडिडेट को हर महीने 19,000 रुपए से लेकर 44,900 रुपए सैलरी दी जाएग।

योग्यता

भर्ती परीक्षा में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते है।

आयु सीमा

102 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने लिए लिए केंडिडेट की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट्स रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 02/2022 GDCE – JE,Technician, & Miscellaneous Category Posts लिंक देखें।
  • फॉर्म भरें, आयु प्रमाण और एक फोटो अपलोड करें।
  • इसे सबमिट करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

सोर्स :- दैनिक भास्कर”          


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *