• May 3, 2024 5:17 am

हरियाणा के यमुनानगर में जलता रावण लोगों पर गिरा, UP में बारिश से पुतले खराब

06 सितम्बर 2022 | दशहरे पर आज देशभर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। कई जगहों पर बारिश के चलते पुलते गल गए या टेढे हो गए। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। यहां के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में जब रावण के पुलते में आग लगाई गई, तो ज्यादा ऊंचाई होने के चलते पुतले का ढांचा टेढ़ा होने लगा।

पुतले की लकड़ियों को शुभ मानकर उन्हें घर ले जाने के मकसद से लोग पुतले की तरफ बढ़े तो पुतला लोगों पर ही गिर पड़ा। पुतले की लकड़ियों से वहां मौजूद लोगों को हल्की खरोंचे आई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को काई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कई जगह बारिश के चलते गल गए पुतले
UP, बिहार सहित कुछ राज्यों में बारिश के चलते दशहरा आयोजनों में बाधा आई। कहीं-कहीं रावण के पुतले गल गए या टेढ़े हो गए। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और मुजफ्फरनगर में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। वाराणसी में 75 तो अयोध्या में 22 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मथुरा में ठाकुर राजाधिराज द्वारकाधीश ने घोड़े पर बैठकर रावण का वध किया। रावण के पुतले का दहन होते ही जय श्रीराम के नारे लगे। वहीं, बारिश और तेज हवा की वजह से कई जगहों पर रावण के पुतले ढह गए हैं। मथुरा सदर बाजार और मुजफ्फरनगर में रावण का पुतला हवा से गिर गया।

बिहार की राजधानी पटना में CM नीतीश कुमार ने रावण दहन किया। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन से पहले रावण का पुतला धड़ाम हो गया। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ जमकर तालियां बजाने लगी। लोग हंसने लगे। हालांकि, रावण दहन के लिए आयोजकों ने क्रेन की मदद से फिर से रावण को खड़ा कर दिया है। इसके बाद रावण दहन हुआ।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *