• June 8, 2026 3:40 pm

सिनेमा जगत से जुड़े निर्णय पर कैबिनेट की मुहर, संसद के अगले सत्र में लाया जाएगा सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023

Share More

19 अप्रैल 2023 |  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि संसद के आने वाले सेशन में सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत, कलाकारों और प्रशंसकों से जुड़ा हुआ निर्णय लिया गया है। बहुत समय से मांग थी कि पायरेसी पर कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट ने अनुमति दी है कि संसद के आने वाले सेशन में सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लाया जाएगा

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में नेशनल क्वांटम मिशन को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल क्वांटम मिशन के लिए मंजूरी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 6,003 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 2023-24 से 2030-31 तक का इसकी समयसीमा है।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *