• May 21, 2024 3:19 am

लुधियाना में कैबिनेट मंत्रियों की उद्योगपतियों संग बैठक शुरू-वित मंत्री बोले साढ़े चार साल बाद भी जीएसटी में खामियां, एकत्र नहीं हो रहा टैक्स

13-अक्टूबर-2021  | लुधियाना पहुंचे वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि जीएसटी को लेकर जिस तरह की धारना थी कि इसका फायदा होगा, ऐसा नहीं हुआ है, साढ़े चार साल बाद भी उतना टैक्स एकत्र नहीं हो रहा है, जो टैक्स साढ़े चार साल पहले एकत्र हो रहा था। अगले माह ही जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से कहा है कि आप मुझे लिखित में दें ताकि इसे अगली बैठक में दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि टैक्स को लेकर आ रही परेशानियां दूर होनी चाहिएं। यही नहीं 48000 रिटर्नकर्ता ऐसे हैं जिन्हें रिटर्न को लेकर समस्या आ रही है, जिसके लिए उनकी ओर से दीपावली तक का समय मांगा गया है। पंजाब में नई कैबिनेट विस्तार के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली एवं फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में उद्योगपतियों से मीटिंग करने पहुंचे हैं। पहले इस बैठक को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधित करना था। मगर अब तीनों कैबिनेट मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। यह मीटिंग शहर के एक नामी बड़े होटल में रखी गई है। जिसमें शहर के बड़े व्यापारी समूहों को निमंत्रण दिया गया। मीटिंग के दौरान मंत्री व्यापारियों से उन्हें आ रही समस्याओं और सरकार की योजनाओं को लेकर उनके विचारों के बारे में जानेंगे। इस बैठक के बाद तीनों मंत्री पत्रकारवार्ता करेंगे। यह बैठक कुछ देर में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों, इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और बाहरी कंपनियों की तरफ से की जा रही इन्वेस्टमेंट के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी।
व्यापारियों ने कहा भी भ्रष्टाचार चरम पर

बैठक के दौरान व्यापारियों ने तीनों मंत्रियों के समक्ष सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर होने का मुद्दा उठाया है। निटवेयर क्लब के अध्यक्ष दर्शन डाबर ने तो यहां तक कह दिया कि टैक्स विभाग के अधिकारी व्यापारियों को परेशान करते हैं। ई बिल होने के बावजूद दो से तीन दिन तक उनके वाहन खड़े रहते हैं और कोई सुनवाई नहीं होती है। इसके अलावा सीआईसीयू के प्रधान उपकार आहूजा ने भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि इस समय बिजली, प्रदूषण और टैक्स विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चर्म पर है। इस लिए इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा जीएसटी के स्लैब को सही करने की मांग भी व्यापारियों की तरफ से उठाया गया है।

उप मुख्यमंत्री और केजरीवाल के बाद पहुंच रहे कैबेनिट मंत्री
इससे पहले शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और आम आदमी पार्टी के संयोजक न दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लुधियाना आकर व्यापारियों से मिल चुके हैं। अब पंजाब के कैबेनिट मंत्री व्यापारियों से बैठक करने पहुंच रहे हैं। व्यापारियों में हमेशा से इस बात का रोष रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय मुख्यमंत्री या फिर मंत्री उनकी सुध लेने नहीं आए हैं। जबकि शिअद की सरकार के समय मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री लगातार लुधियाना आते रहे हैं। सरकार के रहते कैबिनेट मंत्री दूसरों से काफी लेट हैं।

कांग्रेस भवन में होगा सम्मान
इंडस्ट्री मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के कैबेनिट मंत्री बनने के बाद वह पहली बार लुधियाना आ रहे हैं और उनका कांग्रेस पार्टी की तरफ से यहां पर विशेष सम्मान किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस भवन में इस सादा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *