• June 10, 2026 6:10 am

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, मां सहित 3 की हालत गंभीर; भिलाई रेफर किया गया

Share More

दिनांक 20 मई 2022 |छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी मां सहित 3 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार के घुसने के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बीटाल गांव निवासी परिवार एक शादी में शामिल होने के बाद देर रात करीब 1 बजे कार से घर लौट रहा था। अभी वे मनकुंवर चौक के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और दल्ली राजहरा शहीद अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विकास कोरेटी (10) पिता संकुर कोरेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां सहित 3 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर किया गया है। कार में 5 लोग सवार थे। एक अन्य को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि संकुर कोरेटी CRPF में जवान है। वह अभी ड्यूटी पर बाहर हैं। उनका ही परिवार कार में था।

Source;दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *