• June 6, 2026 8:44 am

लाइफस्टाइल

  • Home
  • झड़ते बालों को रोकने के लिए करें गुड़हल के फूल का ऐसे इस्तेमाल, जड़ से मजबूत हो जाएंगे आपके बाल

झड़ते बालों को रोकने के लिए करें गुड़हल के फूल का ऐसे इस्तेमाल, जड़ से मजबूत हो जाएंगे आपके बाल

11 अप्रैल 2023 |  सुंदर और मजबूत बालों के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे से महंगा शैंपू , कंडीशनर, स्पा आदि इस्तेमाल कर बालों को हेल्दी बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में केमिकल्स होते है। जिससे आपके बाल हेल्दी होने के बजाय तेजी से खराब होने लगते है। ऐसे में आप बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुणों की खान है गुड़हल गुड़हल फूल में विटामिन सी, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन और विभिन्न आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत और चिकना बनाते हैं। साथ ही हेयर फॉलिकल्स में जमा टॉक्सिन्स को हटाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते है। गुड़हल के फूलों को नारियल के तेल में उबालें। जह फूल पूरी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें एक छलनी की मदद से छानकर बोतल में भर लें। नहाने से पहले या रात के समय बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर धो लें। इसके अलावा थोड़े से जाबा फूलों में थोड़ा सा तिल का तेल या नारियल का तेल मिलाएं। इसे बालों की जड़ों पर लगाएं। 1 घंटे के बाद शैंपू से धो लें। बालों को मजबूत रखने के लिए ध्यान रखें ये बात बालों में जितना हो सके हेयर स्प्रे का इस्तेमाल ना करें। यदि आप इसका उपयोग करते हैं, तो आपको इसे अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। दिन में कई बार अपने बालों को कंघी करें। हालांकि, गीले बालों में कंघी न करें। सप्ताह में तीन बार शैंपू और कंडीशनर काफी है। सप्ताह में एक बार तेल को गर्म करके बालों की मालिश करें। हेयर ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर का कम से कम इस्तेमाल करें। सोर्स :-” इंडिया TV ”              

केला-सेब नहीं हाई बीपी में खाएं ये पहाड़ी फल, ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल के लिए है लाभकारी

07 अप्रैल 2023 |  काफल खाने के फायदे: काफल एक पहाड़ी फल है, जिसके पहाड़ों का राजा भी कहा जाता है।…

क्या आपके बच्चे को भी लग गई है फोन की आदत? ध्यान दें, स्क्रीन से हो रही है ये बीमारी

07 अप्रैल 2023 |  आंखें बॉडी का सेंसटिव पार्ट होती हैं. इन्हें जरा सी भी दिक्कतें हो जाए तो तुरंत…

झड़ते बालों से भर गया है घर का कोना-कोना? तो इस फल से होगी झड़ते बालों की छुट्टी

06 अप्रैल 2023 |  सेब एक बहुत ही हेल्दी फल है जो कि एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन, सॉल्यूबल फाइबर जैसे गुणों का…

नीम की पत्तियों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, त्वचा के साथ इन समस्याओं में भी है कारगर

05 अप्रैल 2023 | भारत में हज़ारों सालों से नीम की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता रहा है. कड़वाहट से…

स्किन पोर्स में छिपी गंदगी को सोख लेंगे ये 3 नेचुरल चीजें, इस्तेमाल से चेहरा हो जाएगा बिलकुल क्लीन

01 अप्रैल 2023 |  स्किन पोर्स की शुरुआत डेड सेल्स से होती है जो कि त्वचा के अंदर गहराई से…

बालों की कायापलट कर देता है यह लाल रंग का फूल, जानिए इसका नाम और हेयर केयर में शामिल करने का तरीका

31 मार्च 2023 |  आयुर्वेद में बालों से जुड़े कई तरह के सुझाव मिलते हैं जो बालों को अंदरूनी और…

अस्थि-पंजर को खोखला कर देती है 2 घंटे से ज्यादा की सीटिंग, घातक बीमारियां देंगी दस्तक, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

30 मार्च 2023 |  पहले के जमाने में ज्यादातर कामों के लिए शारीरिक श्रम की जरूरत होती थी लेकिन आज…

दही में नमक डालकर खाना फायदेमंद या गुड़-चीनी? आयुर्वेदिक डॉक्टर सरोज गौतम ने बताई हकीकत, आप भी जान लें

30 मार्च 2023 |  गर्मियों का मौसम आने वाला है और लोगों को इस मौसम में दही (Curd) खूब भाता…