• June 6, 2026 4:24 am

इन खूबसूरत शहरों में अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ मनाएं क्रिसमस

Share More

16  नवम्बर 2021| दिसंबर का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में पश्चिमी सभ्यता का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस मनाया जाता है। इस मौके पर पर्यटक दुनियाभर की सैर करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते पर्यटक विदेश जाने से गुरेज करते हैं। इसके लिए पर्यटक देश की चुनिंदा शहरों की सैर करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ क्रिसमस मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत शहरों की सैर कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

गोवा

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गोवा सबसे परफेक्ट प्लेस है। गोवा में ईसाई धर्म के अनुयायियों की संख्या अधिक है। इसके लिए गोवा में भव्य तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। काफी संख्या में पर्यटक क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा आते हैं। आप भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गोवा की सैर कर सकते हैं।

केरल

दक्षिण भारत का यह राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वेडिंग हो या हनीमून, या फिर हो बेबीमून-हर खूबसूरत पल को यादगार बनाने के लिए लोग केरल आते हैं। आप क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए केरल की यात्रा कर सकते हैं।

कोलकाता

इतिहास के पन्नों में कोलकाता का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। कोलकाता में कई खूबसूरत चर्च हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। साथ ही कोलकाता में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा, आप स्थानीय व्यंजनों और मिठाइयों का स्वाद भी चख सकते हैं।

Source :-“जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *