• June 5, 2026 3:23 pm

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा

Share More

सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट लोगो है और उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे. सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे. जैसे ही ये सामान रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया टीम ने सीधे छापा मार इसे जब्त किया. इसमें सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताएं जा रहे है. बता दें कि ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे.

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पार्सल दफ्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागजों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और इसके बाद 113 पार्सल के पैकेट को जब्त कर लिया गया है.

Source Rishi Vaswani


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *