1 फरवरी2022 | Changes From 1st February: आज से बैंकिंग सेक्टर से लेकर अन्य क्षेत्रों के कुछ बड़े नियम बदल रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक विभिन्न सेवाओं से संबंधित कुछ नये नियम लागू करेंगे. इनसे आपकी जेब पर सीधा असर होगा.
- आज से बदल गए कई बड़े नियम
- बैंकिंग सेवा के लिए अधिक रकम देने पड़ सकते हैं
- इन बड़े बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा
Changes From 1st February: आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन से ही कई बड़े नियम बदल गए हैं.आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट (Budget 2022-23) पेश करेंगी. जाहिर है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव होगा. बजट (Aam budget 2022) के अलावा कई महत्वपूर्ण बदलाव हैं जो आज से हुए हैं. इन बदलावों से आपकी जेब पर भी असर पड़ेगा.
एसबीआई कर रहा है बड़े बदलाव!
देश का सबसे बाद सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक एसबीआई (SBI) आज से पैसा ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव कर दिया है. अब आज से बैंक 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज वसूलेगा. यानी अब आपको पैसा ट्रांसफर करना महंगा पड़ेगा. गौरतलब है कि आरबीआई ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था. रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन की लिमिट को भी एक दिन में 2 लाख रुपये से बढ़ा कर 5 लाख रुपये कर दी है.
बैंक ऑफ बड़ौदा के नियम में बदलाव
आज से हुए बदलावों में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) का चेक क्लीयरेंस का नियम भी शामिल है. बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को आज से चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा. यानी अब चेक से जुड़ी जानकारी भेजनी होगी तभी आपका चेक क्लीयर होगा. आपको बता दें कि ये बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं.
पीएनबी ने दिखाई सख्ती
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बदले हुए नियम का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा. दरअसल, अब अगर आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपये पेनल्टी चुकानी होगी. अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपये थी. यानी आज से अब आपको इसके लिए अधिक रकम देना होगा.
Source;- “जी नेवस”
