• June 7, 2026 3:45 pm

IAS के डिपार्टमेंट में बदलाव-हटाए गए आलोक शुक्ला; डॉ मनिंदर कौर बनाईं गईं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव

Share More

21 जनवरी 2022 | छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ आलोक शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी से हटा दिया है। अब जिम्मा डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी को दिया गया है। मनिंदर 1995 बैच की IAS अफसर हैं। अब तक मनिंदर ग्रामोद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रमुख सचिव थीं। अब नए आदेश के मुताबिक उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। आलोक शुक्ला को अब ग्राम उद्योग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

शुक्ला का नाम, नान घोटाले में शामिल था
डॉक्टर आलोक शुक्ला जब नागरिक आपूर्ति निगम में अफसर थे, तब प्रदेश में नान घोटाला भी सामने आया था। फर्जी राशन कार्ड से कई टन राशन बांटे जाने जैसे आरोप लगे थे। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने कई आरोप लगाए थे। आलोक शुक्ला को तब पद से हटा दिया गया था।

2018 में प्रदेश की सियासी हालात बदले, कांग्रेस सत्ता में आई और फिर से आलोक शुक्ला को प्रमुख पद दिए गए। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी आलोक शुक्ला के खिलाफ कई तरह के सवाल भी उठाती रही है। फिलहाल आलोक शुक्ला स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव हैं। पढ़ाई तूहंर द्वार, ऑनलाइन क्लासेस के कई यूनीक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी अहम जिम्मा संभाल रहे हैं।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *