• May 21, 2024 10:34 am

छत्तीसगढ़: ऑनलाइन खरीदी में 18 लाख का फर्जीवाड़ा, 730 क्विंटल कम निकला धान

04 फ़रवरी 2023 | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र भस्करापाली में लगभग 18 लाख  के 730 क्विंटल धान की बोगस (फर्जी) खरीदी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन की जांच टीम ने धान खरीदी केंद्र भस्करापाली में 730 क्विंटल धान कम पाया है. जांच टीम आने की सूचना मिलते ही धान खरीदी प्रभारी धान खरीदी केंद्र से नदारत हो गया. केंद्र में धान कम पाए जाने के मामले में अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

estigation-lपूरे छतीसगढ़ में धान खरीदी वर्ष 2022-23 के लिए 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है. महासमुंद जिले किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 169 धान खरीदी केंद्र बनाए गए थे, जहां धान की खरीदी की जा रही थी. जिले के कुछ धान खरीदी केन्द्रों में लाए बोगस (फर्जी) खरीदी ऑनलाइन खरीदी में दिखाया गया जबकि भौतिक तौर पर धान खरीदा ही नहीं गया है. जैसे-जैसे जांच हो रही है, फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है –

इस बार प्रशासन ने उठाव की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी थी. खरीदी हो रही थी और साथ साथ मिलरो के माध्यम से धान का उठाव भी होता गया. इस बार धान में सुखत या धान खराब होने जैसी स्थिति नहीं थी. जांच टीम की आने की भनक लगते ही फर्जीवाड़ा करने वाले भस्करापाली के धान खरीदी प्रभारी मौके से गायब हो गया.

इस मामले में महासमुंद जिले के खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र भस्करापाली में वहां 730 क्विंटल धान कम पाया गया, ये बोगस धान खरीदी की ओर इंगित करता है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

सोर्स:-“आज तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *