• June 7, 2026 5:20 pm

छत्तीसगढ़: कुएं में गिरी लकड़ी निकालने उतरा था शख्स, वापस नहीं आया, इसके बाद बारी-बारी से 4 लोग और गए, वो भी नहीं लौटे

ByPrompt Times

Jul 5, 2024
Share More

घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। घटनाक्रम सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम छाया है। रहवासियों ने बताया कि कुआं लंबे समय से बंद था। उसे ढक दिया गया था।

  1. कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की आशंका
  2. पोस्टमार्टम से मौत का कारण होगा साफ
  3. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, जांच जारी

जांजगीर चांपा। कुएं में जहरीली गैस रिसाव की आशंका, एक के बाद एक पांच की मौत लकड़ी गिर जाने से उसे निकालने एक व्यक्ति कुंए में उतरा और वह वापस नहीं आया तो उसे निकालने के लिए बारी-बारी से चार लोग और उतरे और सभी की मौत हो गई।

घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है।

पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आसपास लोगों से और भी जानकारी जुटा जा रही है कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई और ग्राम किकिरदा की इस घटना से पूरे गांव सकते में है।

SOURCE – NAI DUNIA


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *