• July 5, 2024 7:30 pm

छत्तीसगढ़- महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर बंद रहेगा मांस-मटन का विक्रय, उल्लघन पर होगी कार्रवाई

27 जनवरी 2022 | रायपुर. सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

Source;- “क्लिपर28”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *