• June 4, 2026 3:11 pm

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर MP में आक्रोश: जबलपुर में लगे ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे, इंदौर में मां अहिल्या मंच ने की केंद्रीय समिति से जांच की मांग

ByPrompt Times

Jul 5, 2024
Share More

इंदौर। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर मध्य प्रदेश में आक्रोश भड़क गया है। जबलपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए है। कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आवाज उठाई है।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज जबलपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगे। संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में हुई घटनाओं को लेकर महिलाओं में भारी गुस्सा जताया है। आंदोलन कर रही महिलाओं ने सत्ताधारी TMC के कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट और अत्याचार करने का आरोप लगाया।

सामाजिक संगठन लक्ष्मीबाई केलकर सेवा समिति के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में जबलपुर के कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी आवाज उठाई।

इंदौर में भी आक्रोश

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में बीच सड़क पर महिला और पुरुष को कोड़े मारने की घटना पर देशभर में नाराजगी है। नाराजगी का कारण यह भी है कि वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और उनके समर्थक कहते सुनाई दे रहे हैं कि शरिया कानून में ऐसा ही होता है। इस मुद्दे को लेकर इंदौर में मां अहिल्या मंच ने ममता राज की तुलना तालिबानी राज से करते हुए केंद्रीय समिति से जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।

SOURCE – LALLU RAM CG


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *