• June 8, 2026 5:40 am

बदल रहा है छत्‍तीसगढ़ का मौसम, आज से बढ़ने लगेगा रात का तापमान

Share More

10 फ़रवरी 2023 | उत्तर की ठंडी हवा के कारण शुरुआती गर्मी से राहत देने वाला मौसम बदलने जा रहा है। हवा का प्रभाव कम होने के कारण शुक्रवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी यह लगभग 14 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तरी दिशा से हो रहा है। इसका का प्रभाव कम होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बिलासपुर के बाद दूसरा गर्म जिला
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान फिर से 32 डिग्री सेलिस्यस को पार गया है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे दूसरा गर्म जिला रहा। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि यहां यह 32.1 डिग्री रहा। इसी तरह रायपुर में 32 व पड़ोसी जिला दुर्ग में दिन का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का मौसम
राजनांदगांव 32.113.9
रायपुर 32.0 15.0
बिलासपुर 32.8 13.4
दुर्ग 31.8 11.6

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *