• June 8, 2026 8:49 pm

मुख्यमंत्री साय का 11 में से 11 सीटों पर जीत का दावा, कहा- भाजपा के पक्ष में है अच्छा माहौल…

Share More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश की 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण है. संगठन के सभी नेताओं ने चुनाव में खूब मेहनत की है. पूरे प्रदेश में जनता के बीच गए, और जो रिस्पांस मिला गई उससे हम 11 लोकसभा सीट जीतेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव समाप्ति की ओर है. पहले और दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है. मेरे लिये यह चुनाव एक अनोखा चुनाव रहा है. मुख्यमंत्री के नाते पहली बार जनता से सीधा जुड़ने का मौका मिला है.

उन्होंने कहा कि हमने 64 बड़ी जनसभा की है, और आज दो जनसभा है. इस तरह से मेरी कुल 66 सभाएं हो जाएंगी. इसके अलावा 11 लोकसभा सीट में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग मैंने लिया. इस तरह से 45 दिन में 106 से ज्यादा बार जनता से मुखातिब होने अवसर मिला. इसके साथ केंद्र के बहुत सारे राष्ट्रीय नेताओं की सभा हुई

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चुनाव प्रचार में जनता के बीच हमने अपनी बात रखी है. मोदी जी के दस साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय हुए. विपक्ष के द्वारा चुनाव में दुष्प्रचार किया गया. छत्तीसगढ़ के तासीर के विपरीत कांग्रेस के नेताओं ने कही. छत्तीसगढ़ के तासीर को शर्मिंदा किया गया.

उन्होंने कहा कि हमारे कामों को जनता के बीच पहुंचाने का काम हमने किया. लोगों को आवास देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया. 18 लाख आवासों की हमने स्वीकृति दी. हमने किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया. मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे तीन महीने में पूरा करने का काम सरकार ने किया है. पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ आवास बने हैं.

मुख्यमंत्री साय ने 7 तारीख को सभी से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है. सातों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे सभी मतदान अवश्य करें. इस देश को विकसित भारत को खड़ा करने लिए मतदान अवश्य करें.

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता और देश की जनता का विश्वास खो चुकी है, इसलिए कांग्रेस में भगदड़ मचा है. कांग्रेस से बड़ी संख्या में पूर्व महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित बड़े-बड़े लोग बीजेपी में आ रहे हैं. कुछ भी कर लें, वो जनता का विश्वास खो चुके हैं.

 

 

 

 

 

 

source lalluram news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *