• June 8, 2026 8:19 pm

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर के जमदेई में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित की

ByPrompt Times

Jan 9, 2024
Share More

रायपुर, 09 जनवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए सामाग्री तथा सहायता राशि का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगो को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी उपस्थित थे।
इसके अलावा एक हितग्राही को ट्राई साइकिल और तीन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई  साइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को मिर्ची बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के तहत 10 हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।

सोर्स जनसम्पर्क


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *