• June 8, 2026 6:21 pm

ढीले-ढाले कपड़े, कैनवास शूज पहनकर स्कूल जा सकते हैं बच्चे, जानिए स्कूलों को केंद्र सरकार ने और क्या निर्देश दिए

Share More

14 अप्रैल2022 | भयंकर गर्मी और लू की वजह से कराज्‍यों में गर्मी की छुट्टियां प्री-पोन कर दी गई हैं। वहीं कुछ राज्यों ने बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं। कई स्कूलों ने​ समय सात घंटे से घटाकर चार से पांच घंटे कर दिया है।

इस बीच मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, यानी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गर्मी को लेकर स्‍कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

आज जरूरत की खबर में जानते हैं केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की उस गाइडलाइन के बारे में, जिसमें बताया गया है कि स्कूली बच्चों के खाने-पीने में एहतियात से लेकर यूनिफार्म और ट्रांसपोर्ट सहित दूसरी चीजों में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं…

टाइम टेबल में बदलाव

  • स्कूल का समय सात बजे शुरू हो सकता है और दोपहर से पहले खत्म हो सकता है।
  • गर्मी को देखते हुए हर दिन स्कूल के घंटों (स्कूल आवर्स) की संख्या कम की जा सकती है।
  • स्पोर्ट्स और दूसरी आउटडोर एक्टिविटी सुबह करवाने की सलाह दी गई है।
  • स्कूल असेंबली को कम समय में खत्म कर क्लासेस शुरू करने का भी सुझाव है।

स्कूल ट्रांसपोर्ट

  • स्कूली बस और वैन में उतने ही स्टूडेंट्स बैठा सकते हैं, जितनी जगह हो।
  • बस या स्कूल वैन को छाया यानी शेड में खड़ा करना होगा।
  • बस में पीने का पानी और फर्स्ट ऐड किट की फैसिलिटी होनी चाहिए।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने-जाने वाले बच्चों के पेरेंट्स उन्हें लेने-छोड़ने आएं।
  • जो बच्चे पैदल या साइकिल से आते हैं, वे अपना सिर ढककर रखें।

खाने को लेकर पेरेंट्स और स्कूल को ये सलाह दी गई है

  • गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है इसलिए बच्चों को टिफिन में ऐसा खाना दिया जाना चाहिए, जो जल्दी खराब न हो।
  • टिफिन के समय बच्चों को हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है।
  • PM पोषण प्रोग्राम के तहत गर्म पका हुआ ताजा खाना परोसा जाना चाहिए। जो टीचर इसके लिए जिम्मेदार हैं, वो परोसने से पहले भोजन की जांच जरूर करें।
  • स्कूलों की कैंटीनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को ताजा और गर्म खाना ही परोसा जाए।

यूनिफॉर्म कुछ ऐसा

  • ढीले-ढाले और हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनने की परमिशन दी जा सकती है।
  • गर्मी से बचने के लिए बच्चे फुल स्लीव्स की शर्ट पहन सकते हैं।
  • स्कूल मैनेजमेंट टाई को ढीली बांधने की परमिशन दें।
  • लेदर शूज की जगह कैनवास शूज पहनने की इजाजत दें।

रेजिडेंशियल स्कूल में ये फैसिलिटी होनी चाहिए

  • स्कूल में स्टाफ नर्स के पास इस मौसम से जुड़ी बीमारियों की दवाई होनी चाहिए।
  • डॉर्मिटरी में खिड़कियों और दरवाजों पर पर्दे लगे होने चाहिए।
  • बच्चों को नींबू पानी, छाछ और फ्रूट्स प्रॉपर दिया जाना चाहिए।
  • बच्चों को स्पाइसी फूड की जगह लाइट फूड दिया जाना चाहिए।
  • क्लास रूम, हॉस्टल और डाइनिंग हाल में पानी और बिजली हमेशा रहे।
  • स्पोर्ट्स एक्टिविटी शाम के समय ऑर्गेनाइज की जानी चाहिए।

एग्जामिनेशन सेंटर पर हों ये सुविधाएं

  • बच्चे एग्जामिनेशन हॉल में खुद की ट्रांसपेरेंट बॉटल ला सकते हैं।
  • एग्जामिनेशन सेंटर पर भी पीने के पानी की सुविधा होनी चाहिए।
  • एग्जामिनेशन हॉल में बच्चों के मांगने पर उनकी सीटों पर पानी दिया जाना चाहिए।
  • इमरजेंसी के लिए सभी सेंटर्स को लाेकल मेडिकल सेंटर से जोड़ा जाए।

फर्स्ट ऐड की फैसिलिटी है जरूरी

  • स्कूल में हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए ORS घोल या नमक -चीनी के घोल के पाउच की सुविधा होनी चाहिए।
  • बच्चों को लू लगने की स्थिति में फर्स्ट ऐड की सुविधा देने के लिए स्कूल के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

अब जान लेते हैं…

कुछ ऐसे राज्य जहां गर्मी की वजह से स्कूल की टाइमिंग बदली गई है

  • हरियाणा: हरियाणा के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 4 मई से स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे से बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।
  • राजस्थान: जयपुर, अजमेर, सीकर, चुरू और जोधपुर जैसे कई जिलों में क्लास 1 से 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक किया गया है।
  • मध्य प्रदेश: गर्मी को देखते हुए अप्रैल महीने में ही स्कूल की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दी गई थी।
  • बिहार: यहां भी अप्रैल महीने में ही स्कूल का समय सुबह 6:30 से सुबह 11:30 कर दिया गया था।

कुछ राज्य और समर हॉलीडेज की तारीख

  • उत्तर प्रदेश: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से शुरू होंगी और 30 जून तक रहेंगी। इससे स्टूडेंट्स को 41 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  • पंजाब: पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है।
  • पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी स्कूलों में 2 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी हैं। यह गर्मी की छुट्टी 15 जून तक जारी रहेगी।
  • महाराष्ट्र : महाराष्ट्र गवर्नमेंट ने क्लास 1-9 और क्लास 11 के स्टूडेंट्स के लिए 2 मई से 12 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। नया सेशन 13 जून से शुरू होगा।
  • मध्यप्रदेश: यहां 1 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टी जारी रहेगी।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *