• June 6, 2026 12:05 pm

अमेरिकी विमान से टकराते-टकराते बचा चीनी विमान

Share More

अक्टूबर 27 2023 ! चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, ऐसे में अमेरिका और बीजिंग के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दरअसल, अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में रूटीन ऑपरेशन कर रहे अमेरिकी वायुसेना के B-52 विमान को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की. जिससे विमानों के आपस में टकराने का खतरा बन गया था.

यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने अपने बयान में कहा कि चीनी J-11 जेट के पायलट ने 24 अक्टूबर की रात को अमेरिकी वायुसेना के विमान को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की. बयान के अनुसार चीनी पायलट ने ऐसा जानबूझ कर दिया, जिससे दोनों विमानों के बीच की दूसरी एक समय महज 10 फीट थी, जो बेहद ही खराब स्थिति है.

अमेरिकी सेना की तरफ से जारी किये गए वीडियो में चीनी जेट को अमेरिकी जेट के विंग के सामने और नीचे से गुजरते हुए दिखाया गया है. इसमें कहा गया है कि चीनी जेट के पायलट ने दो विमानों के बीच टक्कर का जोखिम उठाया. यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा, “हमें चिंता है कि यह पायलट इस बात से अनजान था कि वह टक्कर के कितने करीब आ गया था.”

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                            


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *