• June 8, 2026 4:21 pm

इस देश में तेजी से फैल रहा हैजा, 7 लोगों की मौत, जानिए इस बीमारी के लक्षण व बचाव

Share More

03 अक्टूबर 2022 | हैती में हैजा ने फिर दस्तक दे दी है। देश में इस बीमार से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में हैं। आगे स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। इसके पीछे की वजह हैती में ईंधन सकंट और स्वच्छ पानी की कमी है। पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इन मृत्यु की पुष्टि की। बता दें हैजा से साल 2010 में करीब दस हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। बीचे एक साल से हैती में हैजा का कोई मामला नहीं था। हैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोर्ट-ऑ-प्रिंस क्षेत्र में एक केस की पुष्टि की थी। वहीं सिटी सोलेइल शहर में कुछ संदिग्ध मामले मिले थे।

ये है वजह

दरअसल ईंधन की बढ़ती कीमतों की घोषणा के विरोध में एक गिरोह ने हैती के मुख्य ईंधन बंदरगाह को अवरुद्ध कर रखा है। अस्पतालों ने बिजली जनरेटर के लिए ईंदन की कमी के कारण परिचालन बंद कर दिया है, या संचालन का समय घटा दिए हैं। यातायत सिस्टम भी टूट गया है। लोग अपने वाहनों से भी दूसरी जगह नहीं जा पा रहें।

तीन गुना अधिक फैला

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हैजा अब फिर से बढ़ रहा है। इस साल 26 देशों में हैजा की सूचना मिली है। 2017-21 तक 20 से कम देश हैजा से प्रभावित थे। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पिछले पांच सालों में हैजा की घटनाएं और मृत्यु दर तीन गुना हो गई है।

हैजा संक्रमण के लक्षण

– डायरिया

– उल्टी

– मांसपेशियों में ऐंठन

– अत्यधिक प्यास लगना

– सूखी त्वचा

– मुंह सूखना

हैजा से कैसे बचें

हैजा से बचने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं। उबला हुआ पानी पिएं। उबला या डिसइंफेक्टेड पानी के इस्तेमाल खान-पान और अन्य काम में करे। पानी को डिसइंफेक्ट करने के लिए दो मिनट कर उबालें या फिल्टर करें।

सोर्स :-“नईदुनिया”        


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *