• June 6, 2026 8:44 am

रायपुर में क्रिसमस की तैयारियां, 25 दिनों तक धार्मिक आयोजनों की रहेगी धूम

Share More

04 दिसंबर 2021 |दिसंबर माह का आगाज होते ही मसीहीजनों के घर-घर में क्रिसमस पर्व की रौनक शुरू हो चुकी है। आगमन का पहला रविवार मनाने के साथ ही बड़े दिन के संस्कार और विविध कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने कैरोल सिंगिंग ग्रुप के सदस्य घर-घर पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर में क्रिसमस सद्भावना रैली निकालने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विविध आयोजनों के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर एवं बिशप राबर्ट अली की अगुवाई में सभी धर्म पुरोहित एवं फादर्स क्रिसमस पर्व, न्यू ईयर के संस्कारों को संपन्ना कराने में लगे हैं।

राजधानी सेंट जोसफ कैथेड्रल बैरनबाजार, सेंट पाल्स कैथेड्रल, सेंट मेरीस चर्च टाटीबंध, जान द बैपटिस्ट चर्च कापा, ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूस चर्च, सेंट जेकब चर्च जोरा, सीएनआइ चर्च खड़वा, मारथोमा चर्च, कैथोलिक चर्च गुढ़ियारी, भनपुरी, सेंट टेरेसा चर्च अमलीडीह, द रायपुर क्रिश्चियन चर्च, द चर्च आफ गाड समेत चार दर्जन चर्चों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

सेंट पाल्स कैथेडल के कैरोल गायन दल ने पादरी अजय मार्टिन के नेतृत्व एवं संयोजक मनशीष केजू ने संतोषी नगर चौरसिया कालोनी, लक्ष्मी नगर दावड़ा कालोनी में प्रभु यीशु के जन्म के तराने गाए। यह सिलसिला 20 दिसंबर तक चलेगा।

मुख्य आयोजन

पांच दिसंबर को दूसरे रविवार को श्वेत दान की आराधना, नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएनआइ के नए बिशप अजय जेम्स विशेष आराधना में पदभार ग्रहण करेंगे। 12 दिसंबर को तीसरा रविवार, 18 दिसंबर को वस्त्र वितरण, शाम को राजातालाब में क्रिसमस जलसा होगा। 19 दिसंबर को आगमन का चौथा रविवार मनाएंगे।

रैली 19 दिसंबर को

19 दिसंबर को सदभावना रैली निकलेगी। इसका संयोजक जान राजेश पाल को बनाया गया है। 20 दिसंबर को तेलीबांधा में जलसा होगा। 21 दिसंबर को सेंट पाल्स चर्च परिसर में आनंद मेला, कैरोल नाइट होगी। 22 दिसंबर को विनोबा भावे नगर में जलसा, 24 दिसंबर को सभी गिरजाघरों में जलसा होगा। 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे विशेष आराधना होगी। 26 दिसंबर को भी आराधना होगी। 27 से 30 दिसंबर तक खेलकूद, 31 दिसंबर को पुरस्कार वितरण और नूतन वर्ष की आराधना एक जनवरी को सुबह नौ बजे होगी।

Source :-“नई दुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *