• June 5, 2026 7:01 am

रेलवे ग्रुप डी भर्ती CBT परीक्षा फेज-4 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड भी 15 सितंबर से मिलेंगे

Share More

12 सितंबर 2022 |  रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की फेज-4 की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिए हैं। रेलवे ग्रुप डी (CEN-RRC-01/2019 ) पे लेवल-1 के पदों पर चली रही परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी परीक्षा केंद्र के शहर की इंटीमेशन स्लिप अब वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in या संबंधित रेलवे की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी आज यानी 12 सितंबर को शाम 6 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे।  आरआरबी ग्रुप डी की चौथे चरण की परीक्षा 19 सितंबर से 07 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। फेज-4 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में आरआरसी के चार ग्रुप आरआरसी सेंट्रल रेलेवे (मुंबई), ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर) के लिए आयोजित होगा।

आपको बता दें कि 8 सितंबर से रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का तीसरा चरण चल रहा है जो कि 19 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 8 सितंबर 2022 तक चला था।  पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त तक चला। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

Source:-“हिंदुस्तान”        

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *