• June 8, 2026 9:20 am

संख्या से कम मिले सफाई कर्मी, नगर निगम ने निरस्त किया ठेका

Share More

02 दिसंबर 2021 |स्वच्छता रैंकिग में रायपुर को नंबर वन पर लाने की कवायद में जुटा नगर निगम का अमला अब सख्ती के मूड में आ गया है। वार्डों की साफ-सफाई में लगाए गए सफाई कर्मचारियों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके लेकिन सफाई ठेकेदारों की मनमानी अब भी जारी है।

बुधवार को नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने जोन-3 के तहत आने वाले रानी लक्ष्मीबाई वार्ड-10, कालीमाता वार्ड-11, महात्मा गांधी वार्ड-12 और शंकर नगर वार्ड-30 के विभिन्ना स्थानों का औचक निरीक्षण किया। चारों वार्डों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सबसे कम सफाई कर्मचारी की उपस्थिति पाकर नाराजगी जताते हुए सफाई ठेकेदार का ठेका तत्काल निरस्त करने का आदेश दिया।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सफाई, राजस्व वसूली और अवैध निर्माण को लेकर स्थल समीक्षा करने के साथ ही कहा कि जोन के जिन वार्डों में ठेका सफाई कर्मचारियों की सबसे कम संख्या में रहती है, उन वार्डों के सफाई ठेके को नियमानुसार जल्द निरस्त करने आवश्यक कार्रवाई करें। अवैध निर्माण के संबंध में सहायक अभियंता, उपअभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने जोन तीन के कमिश्नर को निर्देश दिए। आयुक्त ने अवैध निर्माण के प्रकरणों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के साथ जोन-3 क्षेत्र के हाट बाजार को सुव्यवस्थित करने निर्देश दिए।

उन्होंने जोन के तहत आने वाले गोठान में जारी कार्यों को जल्द पूरा करवाने को कहा। इस दौरान आयुक्त ने जोन कार्यालय में बैठक लेकर राजस्व की वृद्धि करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सभी अधिकारियों को कार्य निर्देशित किया। इस मौके पर उनके साथ निगम अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, जोन तीन के कमिश्नर आरके डोंगरे सहित जोन के अधिकारी-कर्मचारी साथ थे

Source :-“नई दुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *