• June 6, 2026 10:38 pm

सीएम धामी ने किया केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत, मसूरी एलबीएस अकादमी पहुंचे

Share More

13 जून 2022 | जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया। यहां मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल उपस्थित थे।

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। यहां वह ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे।

सोर्स ;-“अमर उजाला”  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *