• June 6, 2026 9:12 pm

60 के हुए CM साय, आज बच्‍चों संग मनाएंगे जन्‍मदिन, दिग्‍गजों ने दी शुभकामनाएं

Share More

 छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) का आज जन्‍मदिन है। मुख्‍यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) का आज जन्‍मदिन है। मुख्‍यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्‍मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि मुख्‍यमंत्री साय अपना जन्‍मदिन जशपुर में मनाएंगे। सीएम साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्‍चों संग जन्‍मदिन मनाएंगे।

एक दिन पहले भाजपा कार्यालय में मंत्री सहित प्रदेश भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने मुख्‍यमंत्री साय को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरणसिंह देव ने मुख्‍यमंत्री को शुभकामना संदेश देते हुए एक्‍स पर तस्‍वीर शेयर किया है। किरण देव ने अपने संदेश में लिखा है, प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैं उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने बच्चों को दिया न्योता भोज

 

इधर, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया। विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया। भोजन के दौरान विधायक ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण के महत्व पर बात करते दिखे। स्कूली बच्चे अपने बीच अपने विधायक को भोजन परोसते और भोजन ग्रहण करते देख काफ़ी उत्साहित रहें।

 

सामुदायिक भागीदारी से भोजन को अधिक पोषक बनाने की पहल

 

इस अवसर पर विधायक साहू ने विद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।

विधायक मोतीलाल ने आगे कहा कि अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक तथा मानसिक रूप से मज़बूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे हमारे बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे तब प्रदेश एयर देश का भविष्य भी अग्रणी रहेगा। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश से यहाँ प्रत्येक स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *