• May 11, 2024 12:02 pm

CM शिवराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज से साधा संपर्क, जल्द की जा सकती है अधिकारिक घोषणा

दिनांक;- 11 फरवारी 2022 दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में होने वाले महोत्सव के आगाज की अधिकारिक घोषणा गुरुवार को भी नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार इस महोत्सव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से संपर्क किया। इसके बाद महोत्सव की अधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी है। इसकी घोषणा सीएम शिवराज खुद कर सकते हैं।
Vidyasagar Maharaj's feet started to bid for 40 lakhs | आचार्य श्री  विद्यासागर महाराज के पैर पखारने लगी 40 लाख की बोली | Patrika News

कोरोना संक्रमण के कारण इस महोत्सव के आकार को छोटा किया गया है। 12 फरवरी शनिवार से महामहोत्सव 2022 की शुरुआत बड़े बाबा के जाप अनुष्ठान के साथ होगी। 14 फरवरी को घटयात्रा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी मंगलवार को सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। मुख्य कुण्डलपुर महामहोत्सव की शुरुआत से 16 फरवरी से होगी। यह महोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा। 24 फरवरी से भगवान आदिनाथ बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक प्रारंभ होगा। जो फाल्गुन माह की अष्टान्हिका पर्व तक प्रतिदिन धार्मिक रीति से होगा। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

SOURCE ;- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *