• June 4, 2026 7:21 pm

सर्द हवाओं ने UP-बिहार में बढ़ाई ठंड, केरल और बंगाल में बारिश का अलर्ट; जानें इन राज्यों का मौसम

Share More

11 दिसंबर 2023 ! दिल्ली-NCR में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है. सर्द हवाओं की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के कुछ हिस्सों के न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

दिल्ली का गिरा तापमान

दिल्ली में रविवार को इस साल सबसे सर्द सुबह रही. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, रविवार की सुबह औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा.

कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड

वहीं कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बीती रात पारा शून्य से नीचे पहुंच गया. श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अनंतनाग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . काजीगुंड में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, रात में ठंड में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दिन में धूप खिलेगी. वहीं, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *