• June 4, 2026 8:33 pm

कलेक्टर मिश्रा ने दिव्यांग हरिओम व ईश्वर को प्रदान किया ट्राय साइकिल

Share More

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में आज ट्राय साइकिल का मांग करने हेतु पहुँचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के दिव्यांग हरिओम एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किल्लेकोड़ा के दिव्यांग ईश्वर रावटे को ट्राय साइकिल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ट्राइ साइकिल मिलने से दोनों दिव्यांग एवं उनके परिजन बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात करने पहुँचे थे। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा स्वयं जनदर्शन में अपने फरियाद लेकर उनसे मुलाकात करने पहुँचे लोगों के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *