• May 16, 2024 3:24 pm

विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिवस पर बधाईयों का तांता लगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद उनके निवास पहुँचकर दी बधाई

रायपुर(06नवंबर2021)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अचानक से अपने बीते तीन वर्ष के कार्यकाल में पहली बार विकास उपाध्याय के निवास पहुँचकर जन्मदिन की उन्हें बधाई दी। इस दौरान वे आधे घण्टे तक पारिवारिक माहौल में विकास उपाध्याय के सरकारी निवास में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार में मौजूद विकास के दादा जिनकी उम्र 107 वर्ष है, से मिलकर गदगद हो गये। छत्तीसगढ़ की राजनीति में विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता लगातार चर्चे में बनी रहती है और खासकर उनके जन्मदिन 06 नवम्बर को क्षेत्र की जनता व प्रदेश भर के उनके चाहने वाले भारी उत्साह के साथ मनाते हैं

इस बार हो रहे स्वयं के जन्मदिवस आयोजनों में वार्ड स्तर पर ही अलग-अलग स्थानों में खुद जाकर शरीख हो रहे हैं। इससे हजारों की संख्या में उनके निवास पर जूटने वाली भीड़ का वार्ड स्तर पर विकेन्द्रीकरण हो गया है। पूरे पश्चिम विधानसभा में विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिवस को त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है। जगह-जगह हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजन रख अपने-अपने तरीके से विकास उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच विकास उपाध्याय को बड़े नेताओं से लेकर सभी वर्ग के लोग लगातार बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोशल मीडिया के माध्यम से सुबह शुभकामना देते हुए लिखा था,

‘‘एआईसीसी सचिव रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव भाई विकास उपाध्याय जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ, आप इसी ऊर्जा के साथ सदैव जनसेवा में समर्पित रहें, उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ’’ इसके बाद वे अचानक से 05 बजे खुद विकास उपाध्याय के निवास पहुँचकर सबको चौंका दिया और आधे घण्टे तक पारिवारिक माहौल में विकास उपाध्याय के परिवार के साथ पारिवारिक माहौल में समय व्यतीत किया। इसके पहले वे विधायक निवास पर निर्मित शिव मंदिर में दर्शन किये एवं घर में मौजूद विकास उपाध्याय के दादा श्री बंशीलाल जी उपाध्याय जो 107 वर्ष के हैं, मुलाकात कर गदगद हो गये।

  विकास उपाध्याय को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘‘वे इसी तरह सक्रियता से पार्टी सुदृढ़ीकरण संलग्न रहें।’’ विकास उपाध्याय को दिल्ली सहित देश भर के कई उनके साथ संगठन में कार्य किए जो वर्तमान में पार्टी के महत्वपूर्ण पायदान पर रहकर कार्य कर रहे हैं, का लगातार फोन के माध्यम से बधाई देने का तांता लगा रहा। विकास उपाध्याय आज लगातार क्षेत्र में ही कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह सिलसिला देर रात तक चलते रहेगा। इस बीच उनके निवास पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया है, जहाँ 21 पण्डित उपस्थित होकर यह पाठ कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर अचानक पहुंचकर सरप्राइज दी। सीएम अचानक पहली बार विकास उपाध्याय के निवास पहुंचे। उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम आधे घंटे तक पारिवारिक माहौल में विकास उपाध्याय के सरकारी निवास में मौजूद रहे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास उपाध्याय के 107 वर्षीय दादाजी से मिलकर गदगद हो गए।

Source छत्तीसगढ़िया कांग्रेस फैन एफबी पेज

Source scg news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *