29 नवंबर 2023 ! बालाघाट में डाक मतपत्र से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद जिला कांग्रेस भी अलर्ट हो गई है। इसी वजह से मंगलवार को कांग्रेस ने भोपाल के ट्रेजरी कार्यालय में बनाये स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह से तत्काल कैमरे लगाने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह से मुलाकात की
इनकी संख्या तीन सौ है। कलेक्टर ने बताया कि ट्रेजरी में कड़ी सुरक्षा में यह रखे हुए हैं। इनमें छेडख़ानी संभव नहीं है। इसके अलावा कर्मचारियों के 13 हजार 910 डाक मतपत्र और दिव्यांग व बुजुर्गों के दो हजार 385 मतपत्र पुरानी जेल के स्ट्रांग रूम रखे गए हैं।
इन्हें पहले दिन से ही अलग-अलग विधानसभा के हिसाब से रखवा दिया गया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सक्सेना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेजरी में बाहर तो कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अंदर जहां ईटीपीएस से डाले गए वोट रखे हुए हैं, वहां कैमरे नहीं हैं। इस पर हमने मंगलवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई है। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि यहां पर तत्काल कैमरे लगाए जाएंगे।
” सोर्स :– ” जागरण ”
