• June 6, 2026 4:46 pm

कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची

Share More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिकार अपने जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर में शहर जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीकुमार शंकर मेनन के नाम पर मुहर लगी है। इसी तरह से रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पप्पू बंजारे को चुना गया है। बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष सिधांशु मिश्रा और ग्रामीण में महेंद्र गंगोत्री को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सुकमा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार देर शाम कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई है, जिसमें राज्य के 41 जिला संगठन अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
बड़े नेताओं के चहेतों के नाम भी हैं शामिल
राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें, तो सूची में शामिल कई नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभाध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर आदि के करीबी और उनकी पसंद के अध्यक्ष शामिल हैं। रायपुर (शहर) की बात करें, तो यहां संगठन के एक प्रमुख नेता ने एक युवा नेता के नाम पर जोर लगाया था। लेकिन यहां से दो पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू की पसंद पर अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह बेमेतरा में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी को चुना गया है। दुर्ग शहर से अध्यक्ष का नाम पूर्व विधायक अरुण चौरा के सुझाव पर तय किया गया है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *