सार
28 दिसंबर 2022 | कोविड के नए वैरिएंट के मद्देनजर देश में अलर्ट जारी किया गया है। देश के कुछ स्थानों पर कोविड के नए वैरिएंट के मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में भी कोविड के मरीजों के इलाज की तैयारी तेज कर दी गई है। ट्रामा सेंटर में फिलहाल 20 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया है। इसे बाद में 40 और 100 बेड किया जा सकेगा।
विस्तार
कोविड संक्रमित मरीज के इलाज की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को ट्रामा सेंटर में बने कोविड के ए-टू अस्पताल में मॉक ड्रिल (रिहर्सल) किया गया। इसमें एंबुलेंस से कोविड के डमी मरीज को अस्पताल में लाने के बाद भर्ती किया गया। यहां उसका कोविड प्रोटोकाल के अनुसार इलाज किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया।
कोविड के नए वैरिएंट के मद्देनजर देश में अलर्ट जारी किया गया है। देश के कुछ स्थानों पर कोविड के नए वैरिएंट के मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में भी कोविड के मरीजों के इलाज की तैयारी तेज कर दी गई है। ट्रामा सेंटर में फिलहाल 20 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया है। इसे बाद में 40 और 100 बेड किया जा सकेगा।
उधर, 20 बेड के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन तक की व्यवस्था है। आने वाले समय में कोविड मरीज मिल सकते हैं। जिनका उपचार इसमें किया सकेगा।
कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज की तैयारी परखने के लिए मंगलवार को कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। सुबह 10 बजे के करीब एंबुलेंस से कोविड के एक डमी मरीज को एल-टू अस्पताल लाया गया। यहां उसे स्ट्रेचर से वार्ड में ले जाया गया। वहां पीपी किट पहने डॉ. महेंद्र, डॉ. नवीन, स्टाफ नर्स प्रतिमा, वेंटिलेटर ऑपरेटर विजय कुमार भारती, वार्ड ब्वाय राजकुमार व शिवशंकर यादव की टीम ने मरीज का उपचार किया। मरीज को जरूरी दवाएं दी गईं।
इस दौरान अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र पांडेय, एसआईसी डॉ. अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मिर्जा आरयू बेग, प्रबंधक अनुुज ठाकुर, डॉ. मुकेश, डॉ. दिलीप, डॉ. अरुण वर्मा, फॉर्मासिस्ट प्रदीप कुमार आदि की टीम ने मॉक ड्रिल के बाद अस्पताल में की गई तैयारियों का जायजा लिया।
अपर निदेशक ने गलियारे में सिलिंडर के निशान, खिड़की से जाला हटवाने व बाथरूम की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रथम तल के वार्ड में पहुंच कर वहां बेड के पास ऑक्सीजन सप्लाई की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने मातहतों को जरूरी निर्देश भी दिया।
सोर्स :-“अमर उजाला”
