• June 5, 2026 8:50 am

खनिज माफियाओं पर शिकंजा, लुण्ड्रा क्षेत्र से दो हाईवा पकड़े गए

Share More

अम्बिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को खनिज अमला द्वारा लुण्ड्रा तहसील अतंर्गत ग्राम चंगोरी, रघुनाथपुर, कर्रा, बरगीडीह,  सहनपुर, महेशपुर आदि क्षेत्र में खनिज परिवहन करते वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि हाईवा  CG15 EF 5258 वाहन चालक संपत कुमार एक्का/वाहन मालिक रूप नाथ तथा हाइवा CG15 EH 7708 वाहन चालक गंगा प्रसाद/वाहन मालिक दीपक कुमार द्वारा बिना अभिवहन पास खनिजों का परिवहन करते पाए गए। वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना धौरपुर की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक रखा गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एवं एमएमडीआर की धारा 21 (5)  एवं 23 के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित किया जायेगा। उन्होंने बताया गया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *