• April 29, 2024 8:31 am

किसानों के लिए फसलीय विभिन्नता और फूड प्रोसैसिंग लाभप्रद सिद्ध होंगे : मान

ByPrompt Times

Oct 30, 2020
राजीव गाॅधी किसान न्याय योजना के तीसरे किश्त के रूप में 116 करोड़ 60 लाख रुपये जारी, जिले के 1लाख 50 हजार से अधिक किसान हुए लाभांवित

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री व पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन जोङ्क्षगद्र सिंह मान ने कहा है कि राज्य के किसान फसलीय विभिन्नता और फूड प्रोसैङ्क्षसग द्वारा अपनी तकदीर बदल सकते हैं। यहां बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स की 246वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन ने कहा कि फूड प्रोसैङ्क्षसग के क्षेत्र में अथाह संभावनाएं हैं और किसान फसलीय विभिन्नता व फूड प्रोसैसिंह को अपनाते हैं तो काफी फायदा हो सकता है। उनके साथ कार्पोरेशन के मैनेङ्क्षजग डायरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह बराड़ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की तरफ से सीधे खेतों से कृषि उत्पादों की खरीद के बढ़ रहे रुझान को देखते किसान भारी लाभ कमा सकते हैं। कार्पोरेशन फसलीय विभिन्नता और कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर किसानी की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।

चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र के दूरअंदेशी, गतिशील और योग्य नेतृत्व अधीन राज्य सरकार किसानों को मौजूदा खेती संकट में से निकालने के लिए वचनबद्ध है। कार्पोरेशन जो फूड प्रोसैङ्क्षसग उद्योग की एक नोडल एजैंसी है, यकीनी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी कि खेती आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाए जिससे किसानों को लाभ मिले। जब केंद्र के कृषि विरोधी कानून किसानों का कमर तोडऩे पर तुली हुए हैं, तो कार्पोरेशन फूड प्रोसैङ्क्षसग उद्योग को प्रोत्साहन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस यत्न करेगी। इस मौके पर मैनेङ्क्षजग डायरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह बराड़, बोर्ड के डायरैक्टर किरनजीत ङ्क्षसह मीठा और रणजीत ङ्क्षसह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *