• June 7, 2026 11:15 am

विजया एकादशी की तिथि, जानें 26 या 27 कब रखा जाएगा व्रत?

Share More

23-फरवरी-2022 | हिंदू धार्मिक मान्यताओं में एकादशी व्रत को बेहद खास और अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है. एकादशी का संबंध भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से है. फाल्गुन कृष्ण की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है. इस बार विजया एकादशी का व्रत 27 फरवरी को रखा जाएगा. जानते हैं विजया एकादशी के दिन बनने वाले शुभ योग और शुभ मुहूर्त के बारे में.

विजया एकादशी पर बन रहे हैं 2 शुभ योग

पंचांग के अनुसार इस बार विजया एकादशी के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं. दरअसल इस दिन त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं. ये दोनों ही शुभ योग 27 फरवरी, रविवार की सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर शुरू होंगे. सर्वार्थसिद्धि योग का समापन 28 फरवरी सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर होगा, जबकि त्रिपुष्कर योग की समाप्ति सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर होगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इन शुभ योगों में एकादशी का व्रत रखना और पूजा करना कई गुना अधिक फल देता है. 

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त

इस बार की एकादशी व्रत को लेकर मत भिन्नता है. कुछ लोग 26 फरवरी व्रत रखने के पक्ष में हैं. जबकि कुछ 27 फरवरी को एकादशी का व्रत रखेंगे. पंचांग के मुताबिक एकादशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी की सुबह 10 बजकर 39 मिनट से हो रही है. जबकि इसका समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर  होगा. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत में उदया तिथि का विशेष महत्व है. ऐसे में एकादशी का व्रत 27 फरवरी को रखना ज्यादा उपयुक्त होगा. जो लोग 27 फरवरी को एकादशी का व्रत रखेंगे, उनके लिए पारण का समय 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 06 मिनट तक है.   

Source;-“ZEE न्यूज़हिंदी”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *