• May 3, 2024 12:05 am

दिल्ली-देवघर फ्लाइट आज से, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद उड़ाएंगे विमान

30 जुलाई 2022 झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। आज राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। भाजपा सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएंगे। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी।

इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1 बजे रवाना होगी और 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी।

हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन को आते हैं। सावन माह में  यहां लाखों शिव भक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।
भाजपा सांसद रूडी के अनुसार भविष्य में  मध्य यूरोप तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले ए321 नियो विमानों को भी देवघर एयरपोर्ट पर उतारने की संभावना है। उन्हें खुशी है कि बाबा बैद्यनाथ के लिए दिल्ली से देवघर की फ्लाइट लेकर आने का मौका मिला।

पीएम मोदी ने किया था एयरपोर्ट का लोकार्पण
इसी माह 12 तारीख को पीएम नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। 5 मई 2018 को एयरपोर्ट की आधारशिला रखी गई थी। यह चार साल में बनकर तैयार हुआ। इसकी लागत 400 करोड़ रुपये आई।

Source;-“अमर उजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *