• May 10, 2024 5:09 pm

चांदी के सिक्कों से ज्यादा मूर्तियों की डिमांड-दीपावली के लिए 50 से 100 ग्राम की मूर्तियों को पसंद कर रहे हैं लोग

30  अक्टूबर 2021 | चांदी महंगी होने के बाद भी सिक्कों से ज्यादा चांदी की मूर्तियों की डिमांड है। लोग सिक्कों से ज्यादा चांदी की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं और वो भी 50 से 100 ग्राम की मूर्तियां। दीपावली के पहले ही बाजार में मूर्तियों की बिक्री शुरू हो गई है और लक्ष्मी, सरस्वतीजी की मूर्तियां खूब बिक रही हैं।

दीपावली पर चांदी के सिक्कों की तो डिमांड है ही साथ ही चांदी से बनी मूर्तियों की खूब बिक्री हो रही है। सिक्कों से ज्यादा मूर्तियां बिक रही हैं। दीपावली पर पूजन के लिए लोग अभी से ये मूर्तियां ले जा रहे हैं। 50 से 100 ग्राम की मूर्तियां सराफा बाजार में ज्यादा बिक रही है।

29 दिन में 10 प्रतिशत महंगी हुई चांदी, भाव 66 हजार 200 रुपए , धनतेरस व दीपावली पर बढ़ेगी बिक्री

29 दिन की बात करें तो चांदी दस फीसदी महंगी है। 1 अक्टूबर को चांदी के भाव 60 हजार रुपए प्रति किलो थे। वहीं अब इसके भाव 66,200 रुपए प्रतिकिलो है। चांदी महंगी होने के साथ सिक्के और चांदी से बनी मूर्तियां महंगी हो गई है। इससे मूर्तियों के भाव दस फीसदी महंगे हो गए हैं।

मूर्तियों की ज्यादा डिमांड

सराफा एसोसिएशन के कीर्ति बडज़ात्या ने बताया वैसे तो हर साल चांदी के सिक्कों की डिमांड ज्यादा रहती है। इस बार मूर्तियों की डिमांड ज्यादा है। लोग 50 से 100 ग्राम की मूर्तियां ज्यादा मांग रहे हैं। दीपावली पर लक्ष्मीजी के साथ सरस्वतीजी और कुबेर देव की मूर्तियों की खूब डिमांड है। धनतेरस और दीपावली पर इस बार खूब बिक्री होगी।

Source :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *