28 अप्रैल 2023 ! गृहों की चाल राशियों को अत्यधिक प्रभावित करती है. यदि किसी गृह का दूसरी किसी राशि में परिवर्तन होता है, वक्री होती है या फिर गृह उदय होता है तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों (Zodiac Signs) पर भी पड़ता है. इसी क्रम में जल्द ही देवगुरु बृहस्पति उदय होने वाले हैं. गुरु उदय 27 अप्रैल के दिन होगा. गुरु उदय होने पर कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत होगी. इन लोगों पर गुरु उदय का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. जानिए कौनसी हैं ये राशियां जिन्हें प्रभावित करेगा गुरु उदय.
कन्या राशि
गुरु उदय का कन्या राशि (Virgo) के जातकों पर अत्यधिक प्रभाव पड़ सकता है . इस राशि के अष्टम भाव में देवगुरु बृहस्पति उदय होने वाले हैं. इस दौरान कन्या राशि को पारिवारिक कलह से गुजरना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यक्ता है. काम की जगह पर अपने से बड़े या कहें उच्चाधिकारियों से किसी भी तरह की बहस से बचने की कोशिश करें. आर्थिक हानि की संभावना भी हो सकती है. संभलकर रहने की आवश्यक्ता है.
वृश्चिक राशि
इस जाति के जातकों पर भी देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव पड़ने वाला है. इस राशि के छठवें भाव में उदित होने वाले है. इसके अतिरिक्त नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही शत्रुओं को संभलकर रहने की आवश्यक्ता है. इस राशि के जातकों की अपने जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को भी बहुत सी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है.
सोर्स :-” इंडिया TV ”
