• June 17, 2024 12:15 am

नर्मदापुरम जिले के नयाखेड़ा में झूलते समय 13 साल की बेटी के गले में लिपटी धोती,

11 अप्रैल 2022 | नर्मदापुरम जिले के नयाखेड़ा गांव में 13 साल की मासूम बेटी जान धोती गले में फंसने से चली गई। घटना उस समय हुई जब बेटी घर के आंगन में धोती के कपड़े से बने झूले में झूल रही थी। झूलते-झूलते अचानक मासूम के गले में धोती लिपिट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने जैसे ही बेटी को झूले में लिपटा देखा, वे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। सूचना पर सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस के मुताबिक मृतका राेशनी पिता अशोक अहिरवार (13) निवासी नयाखेड़ा है। रविवार रात करीब 9 बजे मृतका अपने घर के आंगन में झूला झूल रही थी। झूलते समय उसके गले में धोती फंस गई। जिससे मृत्यु हो गई। टीआई विक्रम रजक ने बताया झूला झूलते समय हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना क्लियर हो पाएगी।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *