राजस्थान के डीडवाना जिले में चार किशोर तालाब में डूब गए। फिलहाल, दो बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं।
![]()
जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने हए चार किशोर तालाब में डूब गए। हादसे की जानकारी कई घंटे बाद लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना केराप गांव में हुई, जहां चार किशोर तालाब के पास खेलने या नहाने के वास्ते गए थे। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तब उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की।
अधिकारी के मुताबिक, तलाश के दौरान माता-पिता को तालाब के पास बच्चों की चप्पलें दिखीं, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि वे डूब गए हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तालाब से दो शव निकाले गए। अधिकारी के अनुसार, नागौर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर रात लगभग दो बजे दो और शव निकाले।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भूपेश, शिवराज, विशाल और साहिल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर यही लगता है कि किशोर तालाब में नहाते समय डूब गए।

SOURCE – TIMES NOW NAVBHARAT